Maiya Samman Yojana Apply 2025: मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू !

नास्ते दोस्तों ! आज हम आपको बताने वाले हैं Maiya Samman Yojana Apply 2025 के बारे में 2025 में इसका ऑनलाइन कैसे होगा , पात्रता क्या हैं , आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कैसे करें, नया महिला कैसे इस योजना से जुड़ सकती हैं, सभी जानकारी विस्तार पूर्वक इस आर्टिकल में बताया जायेगा। झारखण्ड में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की शुरुवात 18 अगस्त 2024 को की गई थी।

Maiya Samman Yojana Apply 2025 Important Date

मईया सम्मना योजना लाभ वांछित महिलाएं जो अबतक आवेदन नहीं कर पाई हैं उन्हें एक मौका और मिलाने वाला हैं , राज्य सरकार 18 नवम्बर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगी। इस दौरान मईया योजना के लिए भी आवेदन लिया जायेगा। योजना से वंचित महिलाएं कैंप में अपना आवेदन दे सकते हैं। शामिल होने के लिए शर्ते वही हैं।

मईया सम्मान योजना के आवेदन के पात्र क्या हैं

मईया सम्मान योजना के आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार से हैं :-

  • आवेदक महिला हो तथा झारखजान्ड के स्थाई निवासी हो।
  • आवेदिका का उम्र सिमा 18 से 50 वर्ष तक हो।
  • महिला का नाम राशन कार्ड में होना चाहिए (हरा , पीला ,गुलाबी या सफेद राशन कार्ड)
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकरी कर्मचारी (नियमित , संविदा या मानदेय) नहीं होना चाहिए।
  • परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हो।

राशि भुगतान

मईया सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीना 2500/- रुपए झारखण्ड सरकार द्वारा डायरेक्ट लाभुक के आधार लिंक बैंक खातों में दिए जाते हैं। इस योजना के तहत पहले पात्र महिलाओं को 1000 /- रुपए प्रति माह दिए जाते थे बाद में सरकार इस राशि को बढ़ाकर 2500 /- प्रति माहि कर दिया , ताकि महिलाओं को और अधिक आर्थिक सहायता मिल सके। जिससे महिलाओं के तथा उनके परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हैं।

आवेदन करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • सबसे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स आधार कार्ड।
  • आधार लिंक बैंक पासबुक होना चाहिए
  • राशन कार्ड होना चाहिए (गुलाबी , पीला ,हरा ,सफ़ेद )
  • पासपोर्ट आकर का फोटो आवेदन पत्र में चिपकना हैं।

यदि आपके पास ये सभी दस्तावेज हैं , तो आप इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

Maiya Samman Yojana Apply 2025 में आवेदन कैसे करें

आवेदिका ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र को पहले प्रिंटआउट निकाल लेना हैं , आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को सही सही भरना हैं तथा जरुरी कागजातों को फोटोकॉपी कर ले तथा आवेदन के साथ लगा दे। भरा हुआ आवेदन अपने क्षेत्र अनुसार , सम्बंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

  • ग्रामीण क्षेत्रों के लिए : प्रखंड विकास पदाधिकारी (Block Development Officer) के कार्यालय में।
  • शहरी क्षत्रों के लिए : अंचल कार्यालय (Zonal Office) में।
  • विशेष जानकारी : झारखण्ड में सरकार द्वारा समय -समय पर पंचायत स्तर पर या विशिष्ट स्थानों पर विशेष कैंप भी लगाया जाते हैं ,इन कैंप में आप सीधे आवेदन जमा कर सकते हैं।

2025 में अभी नया आवेदन बंद कर दिया हैं , लेकिन आप सभी चिंतित न हो मिडिया न्यूज़ के माध्यम से हाल ही खबर आया हैं की जल्द ही मईया सम्मान योजना के लिए नया आवेदन लिया जायेगा। जैसे ही इसके बारे में अपडेट आएगा तो आपसभी को अपडेट किया जायेगा।

निष्कर्ष

मईया सम्मान योजना गरीब महिलाओं के लिए एक बरदान के रूप में साबित हो रहा हैं , जिसेस महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में महीना के 2500 /- रुपए मिलता हैं। दोस्तों आशा करते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना को विस्तार पूर्वक समझा पाएं।

FAQs

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025 में आवेदन कैसे करें ?

आवेदन 18 नवंबर से चालू हो रहा हैं।

मैया सम्मान योजना में कितन राशि मिलता हैं ?

मैया सम्मान योजना के तहत सभी योग्य महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाते हैं।

maiya yojana का आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं ?

www.mmmsy.jharkhand.gov.in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top